नई दिल्ली एक्टर सिद्धार्थ के माफी मांगते ही बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की भी पहली प्रतिक्रिया आ गई है। इंडिया ओपन में दम दिखा रही भारतीय बैडमिंटन स्टार ने पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। साथ ही उन्हें खुशी है कि सिद्धार्थ ने माफी मांगी। चेक रिपब्लिक की तेरेजा स्वाबिकोवा के खिलाफ मैच के बाद साइना ने कहा कि, उन्होंने (सिद्धार्थ) पहले मेरे बारे में कुछ कहा और फिर माफी मांगी। मुझे यह भी नहीं पता कि यह मामला इतना वायरल क्यों हो गया। ट्विटर पर खुद को ट्रेंड करते देख मैं हैरान रह गई। खुशी है कि सिद्धार्थ ने माफी मांगी। मालूम हो कि बीते हफ्ते पीएम मोदी पंजाब के दौरे पर थे। इस दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। हर किसी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। ओलिंपिक मेडलिस्ट शटलर साइना नेहवाल ने भी चिंता जाहिर की थी। मगर एक्टर सिद्धार्थ को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने साइना के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर डाला। मामले ने जमकर तूल पकड़ा। विवाद बढ़ता देख चंद घंटे पहले साउथ के सुपर स्टार ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली। सिद्धार्थ ने खुले खत में लिखा... साइना ने ट्विटर पर क्या लिखा था?उन्होंने ट्वीट किया था, 'कोई भी राष्ट्र अपने-आपको सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता अगर उसके देश का प्रधामनंत्री खुद सुरक्षित न हो। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करती हूं। अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।' देशभर में सिद्धार्थ के खिलाफ गुस्सा था एक्टर सिद्धार्थ ने साइना को जवाब में लिखा था कि, दुनिया की**** चैंपियन.. भगवान का शुक्रिया कि हमारे पास भारत के रक्षक मौजूद हैं। सिद्धार्थ ने सफाई में बाद में कहा कि, इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। इसके बाद से ही उनका मुखर विरोध शुरू हो गया। साइना के पिता हरवीर सिंह नेहवाल सामने आए। इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और स्मृति ईरानी के विरोध के आगे सिद्धार्थ को अपनी गलती का अहसास हो ही गया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3niN49M
No comments:
Post a Comment