Saturday, February 22, 2020

महिला वर्ल्ड कप: डिवाइन की कप्तानी पारी, जीता न्यूजीलैंड

पर्थकप्तान की नाबाद 75 रन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से शिकस्त दी। न्यूजीलैंड के सामने 128 रन का लक्ष्य था और डिवाइन ने अपनी 55 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े जिससे कीवी टीम ने 14 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। डिवाइन ने मैडी ग्रीन (29) के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए। इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 127 रन बनाए थे। उसकी तरफ से कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 41 रन बनाए जबकि हर्षिता मदावी ने 27 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से मध्यम गति की गेंदबाज हीली जेनसन सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा एमिलिया केर ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32fx4tG

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9