Tuesday, March 24, 2020

कोविड-19 हम सभी के लिए कड़ा सबक: अश्विन

चेन्नैभारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि कोविड-19 के कारण देश में लॉकडाउन होना संभवत: प्रकृति का यह याद दिलाने का तरीका है कि कई बार खिलाड़ी खेल को बहुत गंभीरता से ले लेते हैं जबकि जिंदगी में उससे भी कई महत्वपूर्ण चीजें हैं। कोरोना वायरस के कारण भारत में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 500 से अधिक संक्रमित हैं। विश्व स्तर पर इस महामारी से मरने वालों की संख्या 16 हजार के पार चली गई है। अश्विन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘अभी इस देश या उस देश पर दोष मढ़ने के बजाय समाधान ढूंढने का वक्त है। अभी इसका समाधान सामाजिक दूरी और संयम लग रहा है। उम्मीद है कि विज्ञान जल्द इसका समाधान ढूंढेगा।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘इस सबमें में एक सबक भी है। हम खेल को बेहद गंभीरता से लेते हैं। खेल से भी बड़ी कई चीजें है जो इसमें बाधा डाल सकती हैं।’ कोविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर में 15 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और कई हजार इससे संक्रमित हैं। भारत में भी संक्रमितों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dwTbBd

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9