Wednesday, March 25, 2020

लॉकडाउन में अनिल कुंबले यूं बिता रहे हैं दिन

बेंगलुरु पूर्व भारतीय कप्तान अपनी फोटोग्राफी के जनुनू के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन है और ऐसे में पूर्व लेग स्पिनर अपनी फोटोग्राफी को याद करके ही दिन गुजार रहे हैं। कुंबले ने एक ट्वीट में कहा, 'घर पर रहना और मेरे अभिलेखागार के साथ रहना कुछ मीठी यादें थीं। आलसी भालू को दारोजीबियर सेंचुरी कर्नाटक में देखा जा सकता है।' टीम इंडिया के पूर्व कोच रह चुके कुंबले ने टि्वटर पर अपनी फोटोग्राफी की तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें एक भालू भी है। दिग्गज लेग स्पिनर ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार रात 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद घर पर रहने का महत्व बताया था। भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लिने वाले इस गेंदबाज ने कहा, 'कृपया स्थिति की गंभीरता को समझें। कोरोना से लड़ें और स्वस्थ रहें। हमारे माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार, हम पूर्ण लॉकडाउन का पालन करें।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2wrzTwo

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9