Tuesday, March 24, 2020

अगले साल ओलिंपिक, आबे की बात पर राजी बाक!

नई दिल्लीकोरोना वायरस के कारण इसी साल तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक गेम्स को अगले साल तक के लिए टाला जा सकता है। जापान के प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा कि वह ओलिंपिक गेम्स को स्थगित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक के साथ समझौते करने पर विचार कर रहे हैं। आबे ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच ओलिंपिक गेम्स का आयोजन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इन गेम्स को स्थगित करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। आबे ने आईओसी चीफ बाक के साथ टेलीफोन पर चर्चा की। इससे पहले, आईओसी ने कहा था कि ओलिंपिक के आयोजन को लेकर कोई फैसला अगले 1 महीने के भीतर होगा लेकिन प्रधानमंत्री आबे के घर पर कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इसके बाद पीएम शिंजो आबे ने आईओसी चीफ के सामने इन खेलों को टालने का प्रस्ताव रखा। पीएम ने कहा कि थॉमस बाक एक साल के स्थगन पर 100 प्रतिशत राजी हैं। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ओलिंपिक में हिस्सेदारी से पहले ही इनकार कर चुके हैं। इन दोनों देशों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को तोक्यो नहीं भेजने का फैसला किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39en7i6

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9