Tuesday, March 24, 2020

लॉकडाउन: विराट की अपील, मोदी का दिया साथ

नई दिल्लीचीन से फैले कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री ने मंगलवार को पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया। पीएम मोदी के इस फैसले का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सपॉर्ट किया। उन्होंने देशवासियों से यह अपील की कि कृपया घर पर रहें। पीएम मोदी ने मंगलवार को रात 8 बजे देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं जानता हूं कि यह बहुत ही कठिन फैसला है लेकिन आपको बचाने के लिए, इस देश को बचाने के लिए ऐसा कठिन फैसला लेना ही पड़ेगा।' पढ़ें, इसके बाद विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जैसे कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा कि है कि पूरा देश 21 दिन तक लॉकडाउन में रहेगा। मेरा भी आपसे आग्रह है कि प्लीज घर पर ही रहें। सोशल डिस्टैंसिंग ही कोविड-19 से बचने का एकमात्र उपाय है।' 'गॉड ऑफ क्रिकेट' से मशहूर सचिन तेंडुलकर ने भी पीएम मोदी के इस फैसले का सपॉर्ट किया। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'इस समय इसकी जरूरत है, सबसे शानदार नेतृत्व।' इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी इसका सपॉर्ट किया। उन्होंने अपने 'हिंदी टीचर' क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी की मदद से एक पोस्ट हिंदी में सोशल मीडिया पर शेयर की। उनके अलावा पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग, भारतीय स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी सभी से घरों पर रहने की अपील की। कोविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर में 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और कई हजार इससे संक्रमित हैं। भारत में भी संक्रमितों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2y7zsrt

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9