कोरोना वायरस (Coronavirus) के वैश्विक संक्रमण के कारण भारत में भी लंबे समय से लॉकडाउन जारी था। लेकिन अब धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने लगी है। लॉकडाउन शुरू होने के तीन महीने बाद अब भारतीय क्रिकेटरों ने भी धीरे-धीरे सावधानी के साथ आउटडोर आना शुरू कर दिया है।मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शमी खेत के साथ बने मैदान पर फर्राटा दौड़ मार रहे हैं। इस वीडियो में शमी के साथ उनका पेट्स डॉग भी दौड़ रहा है।
शमी ने इस कैप्शन दिया, 'स्पीड वर्क विद जैक (जैक के साथ स्पीड के काम)।' इस वीडियो में शमी टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी और शॉर्ट्स पहने दिख रहे हैं।
बता दें शमी भारतीय पेस अटैक का अहम हिस्सा हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना फिर शुरू कर दिया है। वैसे शमी लॉकडाउन के दिनों में भी अपने फॉर्म हाउस में हल्की फुल्की दौड़ और एक्सरसाइज कर रहे थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38ahoL9
No comments:
Post a Comment