Saturday, June 27, 2020

इंग्लैंड को उसी के मैदान पर हरा सकते हैं: अजहर

कराची के कप्तान का मानना है कि उनकी टीम आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर हरा सकती है बशर्ते बल्लेबाज 300 से अधिक का स्कोर बना सकें। पहला टेस्ट 30 जुलाई से लॉडर्स पर शुरू होगा। टीम 20 खिलाड़ियों और 11 सहयोगी स्टाफ के साथ रविवार को रवाना होगी। अली ने टीम की रवानगी से पहले मीडिया से कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर हमारे बल्लेबाज 300 से अधिक का स्कोर बना सके तो हम इंग्लैंड को हरा सकते हैं।' उन्होंने कहा- हाल ही के दौरों पर हमने अच्छी वापसी करके वहां उम्दा प्रदर्शन किया है। उन्होंने युवा तेज आक्रमण को लेकर आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा, ‘मेरा मानना है कि हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज और स्पिनर हैं। हम इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। , और मोहम्मद हसनैन जैसे युवाओं में काफी क्षमता है और हमारे पास अनुभव की भी कमी नहीं है।’ अली ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते मानद संचालन प्रक्रिया के अनुकूल खुद को ढालने में उनके गेंदबाजों को परेशानी नहीं आयेगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि लार के इस्तेमाल पर रोक बड़ी समस्या होगी। आम तौर पर तेज गेंदबाजों को खूब पसीना आता है और ड्यूक गेंद पर मोम के मुलम्मे से उसकी चमक बरकरार रहेगी।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘हमें खाली स्टेडियमों में खेलने की आदत है और हमसे बेहतर कोई नहीं जानता कि ऐसे माहौल में बल्लेबाजी करना कैसा लगता है चूंकि हम पिछले दस साल से यूएई में ऐसे ही मैदानों में खेल रहे हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31oH9G3

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9