Saturday, June 27, 2020

CSK में कई 'धोनी', प्लेसिस ने यूं की तारीफ

जोहानिसबर्गअनुभवी खिलाड़ी () को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सफल टीमों में शामिल चेन्नै सुपर किंग्स () के ड्रेसिंग रूम में ‘अच्छी समझ’ वाले कई क्रिकेटर शामिल है। इनमें से एक दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी () भी है। चेन्नै सुपर किंग्स के इस दिग्गज ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी एमबांग्वा से इंस्टाग्राम चैट में कहा, ‘चेन्नै के साथ अपने अनुभव की बात करूं तो वहां ड्रेसिंग रूम शांत रहता है। ड्रेसिंग रूम में बहुत सारे अच्छी समझ वाले क्रिकेटर हैं।’ उन्होंने कहा, ‘चेन्नै (Chennai Super Kings) की ड्रेसिंग रूम में यह विश्वास रहता है कि कोई ना कोई खिलाड़ी मैच निकाल लेगा और हर बार अलग-अलग खिलाड़ी ऐसा करते है।’ धोनी के नेतृत्व में टीम ने 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद से तीन बार खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि फाफ डु प्लेसिस ही नहीं, ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी धोनी की कप्तानी वाली टीम की तारीफ की थी। चैंपियन बनने के मामले में चेन्नै सुपर किंग्स सिर्फ मुंबई इंडियन से पीछे है। टीम हर बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है और दो बार चैंपियन्स लीग टूर्नमेंट का खिताब भी हासिल किया है। चेन्नै ने 3 बार खिताब जीता है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 4 बार खिताब अपने नाम किया। सीएसके के बारे में कहा जाता है कि इस टीम में सबकुछ धोनी का ही फैसला होता है। पूर्व भारतीय कप्तान किसी भी खिलाड़ी से बेस्ट निकलवाने में माहिर माने जाते हैं। बता दें कि आईपीएल का मौजूदा सत्र कोरोना वायरस की वजह से नहीं खेला जा सका है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YEjlfI

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9