नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व कप्तान ( ) की कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट रिपोर्ट की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने क्रिकेटर पर क्वॉरंटीन प्रोटोकॉल का उलंघन करने के लिए सजा देने की तैयारी में है तो दूसरी ओर इस पूरे मामले की वजह से इंटरनैशनल लेवल पर पाकिस्तान का मजाक बन रहा है। इस मामले में पूर्व भारतीय ओपनर () ने भी करारा तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर पाकिस्तान क्रिकेट का दूसरा कन्फ्यूजन बताया है। उन्होंने लिखा- अरे यार... पाकिस्तान क्रिकेट का दूसरा नाम ही कन्फ्यूजन है, लेकिन अब एक नए लेवल पर हो रहा है। पॉजिटिव, नेगेटिव और फिर पॉजिटिव... वही भी सिर्फ 72 घंटे में। बता दें कि मोहम्मद की महामारी कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी, जिसमें बारे में पीसीबी ने ऐलान किया था। इसे बाद हफीज ने ट्वीट करते हुए खुद की रिपोर्ट नेगेटिव बताई। मामला तब और बिगड़ गया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से करवाई गई दूसरी जांच में मोहम्मद हफीज की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आ गई। रविवार को इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो रहे 29 खिलाड़ियों का टेस्ट कराया गया था। हफीज के अलावा 9 खिलाड़ियों और एक अधिकारी का नतीजा पॉजिटिव आया था। अगले ही दिन हफीज ने एक ट्वीट में निजी चिकित्सा केंद्र की रिपोर्ट पोस्ट की जिसमें नतीजा नेगेटिव था। बोर्ड क्वॉरंटीन में रहने से हफीज के इनकार से पहले ही खफा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राशिद लतीफ ने पीसीबी और पाकिस्तान सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों का टेस्ट देश से बाहर हो। मुझे यहां की जांच पर विश्वास नहीं है। यहां चीन की मशीने इस्तेमाल की जाती हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2BEJBgZ
No comments:
Post a Comment