Friday, June 26, 2020

मेरी सोच धोनी जैसी, प्रोसेस पर फोकस: भुवनेश्वर

नई दिल्लीभारतीय टीम के तेज गेंदबाज () ने कहा है कि वह अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी () की तरह ही परिणाम पर ध्यान नहीं देते हैं बल्कि प्रक्रिया पर फोकस करते हैं। भुवनेश्वर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हिंदी शो क्रिकेटबाजी में होस्ट और पूर्व विकेटकीपर दीपदास गुप्ता से कहा, 'धोनी की तरह ही, मैं अपने आप को परिणाम से अलग रखता हूं और छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देता हूं, जिसे मैं प्रक्रिया कहता हूं।' भुवी ने कहा, 'इससे मुझे मनमाफिक परिणाम हासिल करने में मदद मिलती है। के दौरान जब मेरे कुछ सीजन अच्छे जा रहे थे, मैं अपने जोन में था और मैंने अपनी प्रक्रिया पर ध्यान दिया। इसलिए परिणाम दूसरी चीज बन गए। और परिणाम काफी सकारात्मक रहे।' वनडे में 132 और टेस्ट में 63 विकेट चटकाने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'अगर मैं आंद्रे रसेल को आखिरी ओवर कर रहा हूं और जीतने के लिए 14 रनों का बचाव करना है तो सबसे पहले मैं मैदान देखूंगा। इसके बाद मैं देखूंगा कि मुझे कहां गेंद डालनी है और उम्मीद करूंगा कि वह अपने शॉट खेलने से चूकेंगे। वे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके खिलाफ आपका भाग्य ज्यादा मायने रखता है।' गेंद डालने की रणनीति पर इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं सिर्फ एक विकल्प के साथ जाऊंगा क्योंकि मेरे लिए रनअप से भागते समय अपनी गेंद को बदलने के बारे में सोचना काफी मुश्किल होता है। अगर बल्लेबाज कुछ हरकत करता है तो मैं अपनी लाइन बदल दूंगा लेकिन यह बल्लेबाज की हरकत पर निर्भर करेगी, लेकिन मैं वो ही करूंगा जो मैंने सोचा है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZcrKpJ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9