Monday, June 29, 2020

खेलों पर ब्रेक, वकालत करेगा वर्ल्ड कप मेडलिस्ट शूटर

नई दिल्लीखतरनाक कोरोना वायरस महामारी के कारण खेल ठप होने से मशहूर निशानेबाज फिर से वकालत शुरू करने का मन बना रहे हैं। वर्मा को वकालत और निशानेबाजी के बीच संतुलत बिठाने का पूरा यकीन है। कम्प्यूटर साइंस में बीटेक अभिषेक वर्मा साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर काम करना चाहते हैं। शूटिंग वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण पदक जीत चुके वर्मा पिछले कुछ अर्से से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘पहले मैं ओलिंपिक के बाद वकालत फिर शुरू करना चाहता था लेकिन अब इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। इसलिए मैंने इसी साल फिर से वकालत करने का फैसला किया।' पढ़ें, उन्होंने आगे कहा, '..चूंकि मैने कम्प्यूटर साइंस पढ़ा है तो साइबर अपराध से जुड़े मामलों में खास रूचि है।’ महामारी के कारण चंडीगढ़ में अपने घर में रह रहे वर्मा ने घर के अंदर ही मिनी जिम बना रखा है। उन्होंने कहा, ‘मैं लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद अब तक दो ही बार बाहर निकला हूं। एक बार अपना चश्मा बनवाने और दूसरी बार जिम के उपकरण खरीदने के लिए।’ इसके अलावा वह योग और ध्यान पर भी काफी समय दे रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VrvxhQ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9