Tuesday, June 30, 2020

दीपिका-अतनु की शादी, सीएम सोरेन भी पहुंचे

दीपिका और अतनु दास की शादी में कोविड-19 महामारी के कारण सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का भी पालन किया गया। इतना ही नहीं, अतनु भी मास्क पहने नजर आए।

देश के दो अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास शादी के बंधन में बंध गए। कोविड-19 महामारी से बचाव के तौर पर अतनु भी मास्क लगाए नजर आए।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन इस दौरान इन दोनों तीरंदाजों को आशीर्वाद देने पहुंचे। सीएम सोरेन भी मास्क लगाए नजर आए।

समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देने वालों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा रांची के सांसद संजय सेठ, रांची की मेयर आशा लकड़ा, पद्मश्री अशोक भगत सहित अन्य कई हस्तियां शामिल रहीं।

सभी वैवाहिक कार्यक्रम मोरहाबादी स्थित वृंदावन बैंक्वट हॉल में संपन्न होंगे। पद्मश्री ओलिंपियन आर्चर दीपिका कुमारी और अतनु दास रात करीब साढ़े 11 बजे सात फेरे लेंगे।

विवाह स्थल पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सैनिटाइजर स्टैंड रखे थे। इसके अलावा मास्क की भी व्यवस्था की गई। वर-वधु को गिफ्ट देने के लिए एक बॉक्स रखा गया।

26 साल की दीपिका कुमारी दुनिया की नंबर-1 तीरंदाज रह चुकी हैं। उन्होंने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2012 और 2018 में आर्चरी वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वहीं, 2013 और 2014 के वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम के साथ गोल्ड मेडल जीता। वह ओलिंपिक में खेल चुकी हैं। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

दीपिका और अतनु की शादी और इससे जुड़े कार्यक्रम रांची में आयोजित किए गए।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZqwW9A

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9