Wednesday, June 24, 2020

युवराज ने इशारों में इरफान की फील्डिंग पर लिए मजे

नई दिल्लीकोरोना वायरस के कारण भारतीय क्रिकेट और इससे जुड़ी गतिविधियों पर पिछले काफी समय से ब्रेक लगा हुआ है। इस वजह से खेल जगत की दिग्गज हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व पेसर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर अपने गेंदबाजी ऐक्शन को लेकर ही मजाक किया। 35 साल के पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने सिफाका (Sifaka) की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'काफी करीब है?' इरफान ने जो तस्वीर पोस्ट की, उसमें सिफाका ने अपने हाथों को खोला हुआ है और वह इस अंदाज में खड़ा है जैसे बोलिंग का ऐक्शन होता है। पढ़ें, इरफान ने हंसते हुए इमोजी भी लगाई और हैशटैग इस्तेमाल किया 'बोलिंग ऐक्शन' (#Bowling, #Action) इस पर दिग्गज ऑलराउंडर ने मजाकिया अंदाज में कॉमेंट किया, 'बोलिंग का तो पता नहीं, लेकिन हां फील्डिंग पक्का ऐसी ही थी।' उन्होंने भी हंसने वाली इमोजी लगाई। फिर इरफान ने रिप्लाई किया, 'मुझे लगता है कि तुमने गलत इमोजी इस्तेमाल की है भाई, शायद तुम्हारा मतलब यह था?' उन्होंने पानी की सतह पर चलते हुए एक और जीव की वीडियो क्लिप शेयर की। भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले इरफान ने इंटरनैशनल क्रिकेट में कुल 301 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 1 शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 1105 रन भी बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 5 अर्धशतकों समेत कुल 1544 रन हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Z1nSb6

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9