नई दिल्लीपूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम के उपकप्तान शुरुआती दिनों में भी कड़ी मेहनत किया करते थे। हालांकि, उनके शरीर के हाव भाव देखकर ऐसा लगता था कि वह बल्लेबाजी करते हुए काफी ‘रिलैक्स’ रहते हैं। पठान ने शो में कहा, ‘काफी लोगों को गलतफहमी हो जाती है जब वह ऐसे खिलाड़ी को देखते हैं, जिनके पास काफी समय होता है और वह रोहित की तुलना में थोड़ा ज्यादा रिलैक्स होता है।' उन्होंने कहा- तब आप कहते हो कि उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि यही चीज एक अन्य पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर के बारे में कही जाती थी। पठान ने कहा, ‘जब वह भागते थे तो वह बहुत ही रिलैक्स होकर भागते थे, जब वह बल्लेबाजी करते थे तो उनसके पास बहुत समय रहता था और हम सोचते थे कि वह कड़ी मेहनत क्यों नहीं करते, लेकिन वास्तव में वह बहुत कड़ी मेहनत कर रहे होते थे।’ उन्होंने कहा, ‘इसी तरह रोहित को बाहर से देखकर हम सोचा करते थे कि उन्हें शायद थोड़ी ज्यादा कड़ी मेहनत की जरूरत है।’ भारत के लिए 2003 से 2008 तक 29 टेस्ट खेलने वाले 35 साल के पठान ने कहा कि रोहित हमेशा समझदारी भरी चीजों के बारे में बात करते थे और इसलिए वह बतौर बल्लेबाज और आईपीएल टीम के कप्तान के तौर पर काफी सफल हैं। उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा कड़ी मेहनत के बारे में बात किया करते थे और वह यह भी कहते थे कि टीम सबसे पहले आती है। के कप्तान के रूप में उन्होंने जो नतीजे हासिल किए, यह बात आपने उनमें देखी होगी।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eJsmd2
No comments:
Post a Comment