Thursday, June 25, 2020

धोनी से तुलना, मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान: तानिया भाटिया

नई दिल्लीहर युवा और उभरते हुए विकेटकीपर का सपना होता है महेंद्र सिंह धोनी () जैसा बनना। भारतीय की विकेटकीपर (Taniya Bhatia) भी अलग नहीं हैं। पिछले साल महिला आईपीएल में युवा तानिया भाटिया ने न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन की गेंद पर स्टंप किया था। तो लोगों को उनमें महेंद्र सिंह धोनी की झलक नजर आई। तानिया ने कहा, 'दरअसल, पिछले साल महिला आईपीएल के दौरान मैंने सोफी डिवाइन की गेंद पर स्टंप किया। यह मेरा पसंदीदा लम्हा था। मेरी एक दोस्त ने मुझे स्क्रीनशॉट भेजा जिस पर लिखा था, 'यह धोनी स्टाइल है।' अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में 22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा, 'तुलना की कोई बात ही नहीं है लेकिन मुझे यह बहुत बड़ी तारीफ लगती है, जब लोग कहते हैं कि उन्हें मुझमें धोनी की झलक दिखाई देती है। दरअसल, यह मुझे अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं। उनका हैंड-आई कॉर्डिनेशन कमाल का है।' तानिया ने 2018 में अपना डेब्यू किया। वह 2015 वनडे इंटरनैशनल और 50 टी20 खेल चुकी हैं। धोनी के अलावा तानिया एड गिलक्रिस्ट की बहुत बड़ी फैन हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली तानिया ने कहा, 'एडम गिलक्रिस्ट मेरे आदर्श हैं। मैं आठ साल की थी जब मैं उनसे मिली थी। वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे थे। टीम का प्रैक्टिस सेशन चल रहा था और यह उनका बड़प्पन था कि उन्होंने मुझसे बात की थी।' 16 साल की उम्र में वह भारत 'ए' टीम का हिस्सा बनीं। इसके बाद वह भारतीय महिला टीम में जगह बनाने वाली चंडीगढ़ की पहली खिलाड़ी बनीं। विकेटकीपिंग उन्हें विरासत में मिली है। तानिया बताती हैं, 'मेरे पिता संजय भाटिया पंजाब के लिए रिजर्व प्लेयर थे और मेरे अंकल भी विकेटकीपर थे। मुझे लगता है कि यह मेरे लहू में बहती है। मैं आठ साल की उम्र से ही विकेटकीपिंग करने लगी थी।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NvLhMC

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9