Tuesday, June 23, 2020

धोनी में अब भी दम... कैफ ने शेयर की खास तस्वीरें

नई दिल्लीपूर्व भारतीय बल्लेबाज () का मानना है कि महेंद्र धोनी () के पास अभी भी क्रिकेट को देने के लिए बहुत कुछ है। वर्ष 2013 में आज ही दिन 23 जून को भारत ने चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में इंग्लैंड को पांच रनों से हराया था। बारिश के कारण मैच को 20-20 ओवर का कर दिया गया था। जीत के लिए मिले 130 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ धोनी क्रिकेट के इतिहास में सभी प्रमुख आईसीसी ट्रोफी (50 ओवर का विश्व कप, 20 ओवर का विश्व कप और चैंपियंस ट्रोफी) जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने थे। कैफ ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज ही के दिन सात साल पहले धोनी तीनों आईसीसी ट्रोफी-चैंपियंस ट्रोफी (2013), विश्व कप (2011) और टी विश्व कप (2007) जीतने वाले पहले कप्तान बने। महान कप्तान और एक चैंपियन खिलाड़ी। भारत के सबसे बडे मैच विजेता। मुझे लगता है कि उनके पास अभी भी भारतीय क्रिकेट को देने के लिए बहुत कुछ है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3doXg93

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9