Tuesday, June 23, 2020

कोरोना: संकट में पाक टीम, पर इंग्लैंड चाहता है सीरीज

लंदनइंग्लैंड क्रिकेट के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम के और खिलाड़ी भी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए तो भी उसका इंग्लैंड दौरा नहीं रूकेगा। पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम के तीन सदस्य हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान रविवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए। आने वाले कुछ दिनों में और नतीजे आएंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने मंगलवार को कहा कि यह चिंता की बात है लेकिन दौरे को लेकर कोई संदेह नहीं है। पाकिस्तानी टीम तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए रविवार को रवाना होगी। जाइल्स ने एक वीडियो कॉल पर कहा, ‘अभी टेस्ट सीरीज शुरू होने में काफी समय है तो चिंता की कोई बात नहीं है। हम बाकी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।यदि और खिलाड़ी भी पॉजिटिव आते हैं तो भी पाकिस्तानी टीम खेलने आएगी।’ पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है। मंगलवार को 105 लोगों ने दम तोड़ दिया और अब देश में कुल 1,85,034 मामले हो गए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37TPWB4

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9