Wednesday, June 24, 2020

टीम से जुड़ने से पहले आर्चर का फिर होगा कोरोना टेस्ट

लंदनइंग्लैंड के तेज गेंदबाज का गुरुवार को साउथैम्पटन में राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास शिविर में जुड़ने से पहले कोविड-19 के लिए दूसरे दौर का टेस्ट किया जाएगा। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा कि ससेक्स के गेंदबाज के परिवार के एक सदस्य के बीमार होने के कारण अब वह गुरुवार को टीम से जुड़ेगा। ईसीबी ने बयान में कहा, ‘आर्चर और उनके परिवार के सदस्यों का कोविड-19 के लिए किया गया टेस्ट निगेटिव रहा। आर्चर का बुधवार को दूसरा परीक्षण किया जाएगा और अगर उनका यह टेस्ट भी निगेटिव रहता है तो वह गुरुवार को अभ्यास शिविर में टीम से जुड़ जाएंगे।’ देखें, इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के अभ्यास के लिए मंगलवार को एजिस बाउल साउथैम्पटन पहुंच गए थे लेकिन रिपोर्टों के अनुसार केवल आर्चर ही नहीं बल्कि सभी 30 खिलाड़ियों का एजिस बाउल में उतरने से पहले फिर से टेस्ट किया जाएगा। सभी 30 खिलाड़ियों का दस दिन पहले कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किया गया था। इस परीक्षण में किसी भी खिलाड़ी को संक्रमित नहीं पाया गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YqQMCr

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9