Wednesday, June 24, 2020

ICC का अगला चेयरमैन कौन? बोर्ड बैठक में नॉमिनेशन पर चर्चा

नई दिल्लीइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का बोर्ड गुरुवार को जब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करेगा तो अगले चेयरमैन की नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा उसके अजेंडे में टॉप पर होगी। पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के भविष्य पर अंतिम फैसला अगले महीने किया जाएगा और ऐसे में मुख्य अजेंडा चेयरमैन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा होगी। इस पद पर अभी भारत के काबिज हैं। मामले की जानकारी रखने वाले आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘अभी तय नहीं है कि चुनाव (या चयन) की तारीख की कल घोषणा होगी या नहीं। बेशक मुख्य अजेंडा शशांक मनोहर के विकल्प की नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा होगी।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘बेशक सदस्य बैठक करेंगे तो वे बोर्ड को अपने-अपने देश में स्थिति की जानकारी देंगे। हालांकि किसी ठोस घोषणा की उम्मीद नहीं है।’ सदस्य ने कहा कि बोर्ड को विशिष्ट ईमेल लीक होने के मामले में चल रही जांच की जानकारी भी दी जा सकती है। चेयरमैन के पद के लिए उम्मीदवारी पेश करने के लिए सदस्य का कम से कम दो बोर्ड बैठक में हिस्सा लेना अनिवार्य है और साथ ही उसको संबंधित देश के मौजूदा या पूर्व निदेशक (बोर्ड सदस्य) की ओर से नामित किए जाने की जरूरत है। आईसीसी बोर्ड में चेयरमैन, टेस्ट खेलने वाले 12 देश, तीन असोसिएट सदस्य (मलेशिया, स्कॉटलैंड और सिंगापुर बारी के अनुसार), स्वतंत्र महिला निदेशक (इंदिरा नूयी) और मुख्य कार्यकारी मधु साहनी शामिल हैं। चुनाव की स्थिति में मुख्य कार्यकारी के पास मतदान का अधिकार नहीं होता। फिलहाल इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पूर्व चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स वैश्विक संस्था के चेयरमैन के रूप में मनोहर की जगह लेने के प्रबल दावेदार हैं लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली की दावेदारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पढ़ें, गांगुली या बीसीसीआई दोनों में से किसी ने अभी उनकी दावेदारी की संभावना को नहीं नकारा है लेकिन काफी कुछ इस पर निर्भर करेगा कि हाई कोर्ट बीसीसीआई का अंतरिम आवेदन स्वीकार करता है या नहीं जिसने अपील की है कि गांगुली और सचिव जय शाह को छह साल के बाद पद से अनिवार्य ब्रेक के नियम से छूट दी जाए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी पहले ही खुद को इस दौड़ से अलग कर चुके हैं। पता चला है कि अगर अनिवार्य ब्रेक से छूट दी जाती है तो गांगुली का दावेदारी पेश करना बुरा विचार नहीं है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘हमें अब तक नहीं पता कि सौरव गांगुली की राजनीतिक इच्छाएं हैं या नहीं। अगर ऐसा होता है तो वह एक साल के लिए आईसीसी चेयरमैन बन सकते हैं और इसके बाद 2021 में पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।’ हालांकि फिलहाल की स्थिति के अनुसार अगर गांगुली इस पद के लिए सर्वसम्मत पसंद नहीं होते हैं तो उनके चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/380xpn0

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9