Thursday, December 16, 2021

रोहित की कप्तानी पर कोहली के बयान से क्यों खुश हैं गावस्कर? तारीफ में पढ़े कसीदे

नई दिल्ली ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह के साथ मतभेद को लेकर कभी नहीं खत्म होने वाली अटकलबाजी से ‘थक चुके’ हैं। भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को सीमित ओवरों की क्रिकेट के अपने उत्तराधिकारी को ‘सक्षम और तकनीकी रूप से दक्ष’ कप्तान करार दिया था और कहा था कि उन्हें सीनियर खिलाड़ी के रूप में उनका पूरा समर्थन मिलेगा। उनके इस बयान की ने खूब तारीफ की है। पूर्व महान बल्लेबाज ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कप्तान कौन है? जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो टीम के प्रति समर्पित होते हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स तक से कहा- विराट कोहली ने बिल्कुल सही कहा। जब कोई भारत के लिए खेल रहा है तो कप्तान हो ना हो, क्या फर्क पड़ता है। आप परफॉर्म करते हैं और टीम को जीत दिलाकर गर्व महसूस करते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि टीम इंडिया में खेलना वाला हर खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत लगाकर खेलता है। उल्लेखनीय है कि यह पूछने पर कि रोहित शर्मा की कप्तानी में वह अपनी भूमिका को किस तरह देखते हैं, कोहली ने कहा था, ‘बेशक मेरी जिम्मेदारी टीम को सही दिशा में ले जाना होगी, कप्तान बनने से पहले भी मैं हमेशा चीजों को इसी तरह देखता था इसलिए मानसिकता कभी नहीं बदली और कभी नहीं बदलेगी।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन रोहित काफी सक्षम कप्तान हैं और तकनीकी रूप से काफी दक्ष हैं। उन्होंने भारतीय टीम की और आईपीएल में जो कप्तानी की है उन मैचों में हम ऐसा देख चुके हैं। साथ ही (मुख्य कोच राहुल) द्रविड़ भाई, जो काफी संतुलित कोच, शानदार मानव प्रबंधक हैं।’ कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम की रवानगी से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘दोनों को मेरा पूरा समर्थन मिलेगा और वे टीम के लिए जो भी विजन तय करेंगे उसमें मैं योगदान दूंगा। मेरा शत प्रतिशत समर्थन मिलेगा और वह ऐसा खिलाड़ी रहूंगा तो टीम को सही दिशा में ले जाता रहेगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3F3ap6f

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9