Monday, December 20, 2021

चाचा के नक्शेकदम पर हुराइरा, शोएब मलिक का भतीजा बना तिहरा शतक ठोकने वाला दूसरा पाकिस्तानी युवा क्रिकेटर

कराचीपाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के भतीजे मोहम्मद हुराइरा ने सोमवार को इतिहास रच दिया जो कायदे आजम ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। हुराइरा पहली बार प्रथम श्रेणी सत्र खेल रहे हैं जिन्होंने 19 साल 239 दिन की उम्र में तिहरा शतक जड़ा। वह पाकिस्तान के प्रथम श्रेणी इतिहास में 300 के पार पहुंचने वाले दूसरे और कुल आठवें क्रिकेटर बन गए। पाकिस्तानी सरजमीं पर 300 के पार स्कोर बनाने वाले हुराइरा 22वें खिलाड़ी बन गए। विदेशी खिलाड़ियों में माइक बीयरली, मार्क टेलर और वीरेंद्र सहवाग यह कारनामा कर चुके हैं। बलोचिस्तान के खिलाफ नार्दर्न के लिए खेल रहे हुराइरा ने 341 गेंद में नाबाद 311 रन बनाए, जिसमें 40 चौके और चार छक्के शामिल हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qbh7kH

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9