Friday, December 17, 2021

डे नाइट टेस्ट का 'महाबली' निकला यह कंगारू बल्लेबाज, लगाई शतकों की झड़ी

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) इस समय गजब के फॉर्म में हैं। लाबुशेन ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। एडीलेड ओवल में जारी पिंक बॉल टेस्ट (AUS v ENG Day Night Test) के पहले दिन लाबुशेन को विकेटकीपर जोस बटलर ने दो जीवनदान दिए। पहली बार लाबुशेन का कैच बटलर ने 21 जबकि दूसरी बार 95 के निजी स्कोर पर ड्रॉप किया। इस कंगारु बल्लेबाज ने पारी के 94वें ओवर में शानदार शतक जड़ा। डे नाइट टेस्ट में लाबुशेन का यह तीसरा शतक है। इसके साथ लाबुशेन पिंक बॉल टेस्ट में तीन शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। लाबुशेन ने इस दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज असद शफीक (Asad Shafiq) को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने डे नाइट टेस्ट मैच में 2 शतक लगाए थे। दिन का शुरुआती 40 मिनट काफी नाटकीय रहा जहां गेंद और बल्ले के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला। लाबुशेन पेसर जेम्स एंडरसन (James Anderson) की गेंद को थर्ड मैन के पास बाउंड्री के पार भेज कर टेस्ट करियर का छठा और एशेज का पहला शतक पूरा किया। इसके कुछ देर बाद ही वह ओली रोबिनसन की गेंद पर कैच आउट हो गए लेकिन रिप्ले में दिखा नो बॉल की पुष्टि होने के बाद उन्हें जीवनदान मिल गया। वह हालांकि इसका फायदा उठाने में विफल रहे और अपनी पारी के 400वें मिनट में इसी गेंदबाज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। लाबुशेन ने इस दौरान टेस्ट में 2000 रन पूरे किए। उन्होंने इस उपलब्धि को महज 34 पारी में पूरा किया। डॉन ब्रैडमैन (22), जॉर्ज हेडली (32), हर्बर्ट सटक्लिफ (33) और माइक हसी (33) ने ही इस से कम पारियों में इस कारनामे को किया है। लाबुशेन ने अब एडीलेड ओवल में लगातार तीन डे-नाइट टेस्ट में शतक बनाए हैं, उनका औसत लगभग 100 है। ऑस्ट्रेलिया अपना नौवां डे नाइट मैच खेल रहा है, और पिछले सभी आठ मैच अपने घर में ही जीते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yBKboY

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9