मुंबई पिछले दो दिन से अटकलें लगाई जा रही थी कि कोहली और रोहित के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। विराट पर आरोप लगे कि वह जानबूझ कर वनडे सीरीज में नहीं खेलना चाहते, लेकिन आज साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने से पहले कोहली ने तमाम सवालों के बड़े बेबाकी से जवाब दिए। रोहित के साथ अपनी जुगलबंदी पर बात की। बताया कि वह वनडे सीरीज के खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के उस बयान को भी सिरे से खारिज कर दिया जो 'दादा' ने विराट की टी-20 कप्तानी पर दिया था। गांगुली बोले- मैंने उसे समझाया था दरअसल, बीते दिनों सौरव गांगुली से जब विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा था कि हमने अनुरोध किया था कि वह टी-20 कप्तानी से न हटें। मगर विराट इस पद पर जारी नहीं रहना चाहते थे इसलिए चयनकर्ताओं को लगा कि वे सफेद गेंद के दो प्रारूपों में दो अलग-अलग कप्तान नहीं रख सकते। गांगुली ने साथ ही कहा था कि उन्होंने खुद कोहली से खुद बात की थी और उन्हें टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने की सलाह दी थी। विराट बोले- मुझसे किसी ने बात नहीं की 'मैंने टी-20 इंटरनेशनल की कप्तानी छोड़ने से पहले बीसीसीआई को इस बारे में बता दिया था। अपना दृष्किटकोण समझा दिया था। बीसीसीआई ने मेरे फैसले को सहजता से स्वीकारा। कोई मनमुटाव या विवाद जैसी स्थिति नहीं थी। मैंने तभी स्पष्ट कर दिया था कि मैं सिर्फ टी-20 कप्तानी छोड़ रहा हूं, टेस्ट और वनडे की कप्तानी जारी रखूंगा। मैंने उस वक्त साफगोई से कह दिया था कि अगर पदाधिकारी या चयनकर्ता नहीं चाहते कि मैं किसी भी जिम्मेदारी को संभालूं, तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oWcvPN
No comments:
Post a Comment