Thursday, December 23, 2021

IND vs SA: ऋषभ पंत तोड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, सैकड़े से सिर्फ तीन कदम दूर

नई दिल्ली भारतीय विकेटकीपर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। पंत ने भारत के लिए अभी तक 25 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 25 मैचों में 97 शिकार किए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब रविवार से वह सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे तो उनके पास विकेट के पीछे शिकार का सैकड़ा हासिल करने का मौका होगा। अगर पंत साउथ अफ्रीका में यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। पंत विकेट के पीछे सबसे तेजी से 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन जाएंगे। धोनी ने 36 टेस्ट मैचों में सैकड़ा पार किया था। धोनी के बाद दूसरे नंबर पर ऋद्धिमान साहा हैं जिन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 100 शिकार पूरे किए थे। पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे, नयन मोंगिया और सैयद किरमानी ने क्रमश: 39, 41 और 42 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया था। भारत ने यह सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। इस सीरीज में भारत के लिए ऋद्धिमान साहा ने विकेटकीपिंग की थी। भारतीय टीम 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 3 जनवरी से वॉन्डर्स में होगा। वहीं 11 जनवरी से सीरीज का तीसरा मुकाबला न्यूलैंड्स केपटाउन में होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3plSwu7

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9