Friday, December 17, 2021

'रन मशीन' कोहली के निशाने पर 'गुरु' द्रविड़ का रिकॉर्ड, लक्ष्मण भी हो जाएंगे पीछे

नई दिल्ली विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका () पहुंच चुकी है। इस दौरे पर टीम इंडिया 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में भारत को रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। चोट के कारण रोहित टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। 'हिटमैन' की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप बेहतरीन हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस बार साउथ अफ्रीका को उसी की मांद में जाकर टेस्ट सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। कोहली इस सीरीज में दिग्गज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को पछाड़ सकते हैं। विराट ने दक्षिण अफ्रीका में अभी तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से कुल 558 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत 55.80 रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी घरेलू सरजमीं पर टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। इस समय इस लिस्ट में महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर 28 पारियों में 1161 रन के साथ टॉप पर हैं जबकि द्रविड़ 624 रन और लक्ष्मण 566 रन के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। कोहली को मौजूदा हेड कोच द्रविड़ और लक्ष्मण को पीछे छोड़ने के लिए 67 रन की जरूरत है। औसत के मामले में विराट नंबर वन दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैचों में सबसे अधिक औसत (कम से कम 10 पारियों ) में बतौर भारतीय विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। कोहली ने 10 पारियों में कुल 558 रन जुटाए हैं। इस दौरान उनका औसत 55.80 रहा है। सचिन 46.44 औसत के साथ दूसरे जबकि लक्ष्मण 40.42 औसत के साथ तीसरे नंबर पर हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30BR0dK

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9