Friday, December 17, 2021

गजब फॉर्म में हैं जो रूट, अब तोड़ा सचिन का महारिकॉर्ड, यूनिक लिस्ट में हुए शामिल

एडिलेडइंग्लैंड के कप्तान गजब फॉर्म में हैं। उन्होंने ब्रिस्बेन में हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट, एडिलेड में भी मोर्चा संभाला और हाफ सेंचुरी जड़ दी। तीसरे दिन के डिनर ब्रेक तक उन्होंने 103 गेंदों में 6 चौके की मदद से नाबाद 57 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंडुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान हासिल किया। रूट ने एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में महान भारतीय बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं, उन्होंने 2021 में 1600 रन भी पूरे कर लिए हैं। कैलेंडर इयर में ऐसा करने वाले दुनिया के वह चौथे बल्लेबाज हैं। सचिन ने 2010 में 14 टेस्ट की 23 पारियों में 78.10 की औसत से 1562 रन बनाए थे, जिसमें 7 शतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 रन था। दूसरी ओर, रूट ने 2021 में 14 मैचों की 26 पारियों में 1600 से अधिक रन बना लिए हैं। इसमें उनके नाम 6 शतक दर्ज हैं। एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन वह जब उतरे तो डेविड मलान के साथ मिलकर टीम को 41 ओवरों में 140 रनों तक पहुंचा दिया है। मलान 120 गेंदों में 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। कैलेंडर इयर में सबसे अधिक टेस्ट रन
  • 2006: मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान), 1788 रन
  • 1976: विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज), 1710 रन
  • 2008: ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका), 1656 रन
  • 2021: जो रूट (इंग्लैंड), 1600*+ रन


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3GTbyxP

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9