Friday, December 24, 2021

मैक्ग्रा ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा, IPL को ठहराया दोषी

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाड़ियों में आक्रामकता के अभाव की निंदा करते हुए कहा कि वह ‘अच्छे बने रहने’ की होड़ की बजाय करीबी प्रतिस्पर्धी मुकाबले देखना चाहेंगे। मैक्ग्रा कहा कि आईपीएल और बिग बैश लीग के कारण इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों में अत्यधिक भाईचारे से वह जुनून कम हो गया है जो देश के लिए खेलते समय चाहिए। इस कंगारू दिग्गज ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा , 'कई बार जरूरत से ज्यादा अच्छाई हो जाती है। सबकी नजर में अच्छे बने रहने की होड़। ऐसे में लोग आक्रामक नहीं होना चाहते। मुझे याद है जब नासिर हुसैन यहां इंग्लैंड टीम के साथ आए थे तो उन्हें हमसे बात करने या गुड डे कहने की भी अनुमति नहीं थी।' ऑस्ट्रेलियाई लोगों को बड़े शब्दों का संक्षेप करने की आदत है लेकिन मैक्ग्रा को निकनेम पसंद नहीं हैं। बकौल मैक्ग्रा, 'हर बार ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड के क्रिकेटरों का इंटरव्यू होता है तो निकनेम सुनाई देता है। ब्रॉडी, जिमी, केज। मैंने पूछा केज कौन है तो पता चला एलेक्स कैरी। वे एक दूसरे को ज्यादा पहचानते हैं , हमारे समय में ऐसा नहीं था।' इंग्लैंड श्रृंखला में 0-2 से पीछे है लेकिन उनके हाव भाव से कोई दुख नजर नहीं आता। मैक्ग्रा ने कहा , 'हाव भाव की बात है। इंग्लैंड को इसके बारे में सोचना होगा। आईपीएल और बिग बैश लीग से ये सभी एक दूसरे को ज्यादा जानने लगे हैं। आप देखो बल्लेबाज और गेंदबाज एक दूसरे से मजाक करते दिखते हैं। मैं आक्रामक प्रतिस्पर्धा देखना चाहता हूं ।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ql2v1Z

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9