Sunday, December 19, 2021

वीडियो: बाल ही नहीं, दाढ़ी में लगाया क्लिप... महीनों बाद लौटे पापा का यूं हुआ मेकअप

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल में वेस्टइंडीज को अपने घर में 3 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीनस्वीप कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 वनडे भी खेले जाने थे लेकिन विंडीज खेमे में कोरोना की सेंधमारी के बाद इस वनडे सीरीज को स्थगित कर दिया गया। दिग्गज स्पिनर और वर्तमान में पाकिस्तान टीम के (Saqlain Mushtaq) का 3 महीने बाद घर पहुंचने पर उनकी बेटियों ने अलग तरीके से पिता का स्वागत किया। सकलैन ने इसका वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बेटियों ने मिलकर सकैलन के बालों और दाढ़ी को छोटे-छोटे क्लिपों से बांध डाला। सकलैन भी इस दौरान आराम से बैठे हुए हैं। सकलैन का यह वीडियो देख आप भी हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इससे पहले भी साल 2020 में सकलैन ने पिंक बालों वाली विग के साथ अपनी एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में सकलैन कह रहे हैं कि उनका ये हाल बेटी ने किया है। तब सकलैन ने कहा था, ' यह मेरी मेकअप आर्टिस्ट है। हम क्वारंटीन में हैं। कुछ साल पहले भी इन्होंने मेरा मेकअप किया था। आज इन्होंने जबरदस्ती अपना पूरा मेकअप उठाया और कहा कि मुझे आपके साथ खेलना है। फिर मेरे चेहरे पर मेकअप लगा दिया। ये मेरी नई विग, मेरा नया हेयरस्टाइल है।' पाकिस्तान की टीम ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया। पाक ने इस वर्ष 20 टी20 मैच जीते, जो इस वर्ष सर्वाधिक है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3p8RjpV

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9