Friday, December 17, 2021

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: क्वॉर्टर फाइनल में ताइ जू यिंग से हारीं पीवी सिंधु

हुएलवा (स्पेन) पिछली चैम्पियन पी वी सिंधू का खिताब बरकरार रखने का सपना ताइ जू यिंग ने तोड़ दिया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीनी ताइपे की इस खिलाड़ी ने सिंधु को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में सीधे गेम में हरा दिया। ताइ जू ने यह मुकाबला 42 मिनट में 21-17, 21-13 से जीता। सिंधु ने 2019 में यह खिताब जीता था और 2020 में कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट हुआ नहीं था। सिंधु ने 2019 में ताइ जू को इस टूर्नामेंट में हराया था लेकिन तोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में उससे हार गई थीं। इस मैच से पहले ताइ जू के खिलाफ उसका जीत-हार का रिकॉर्ड 14-5 का था। अब ताइ जू का सामना ही बिंगजाओ और हान यूए के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। भारत के लक्ष्य सेन पुरुष एकल क्वॉर्टर फाइनल में चीन के झाओ जुन पेंग से, किदाम्बी श्रीकांत का मार्क कालजो से और एच एस प्रणय का लो कीन यू से सामना होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3GSPinI

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9