नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम 29 साल बाद दक्षिण अफ्रीका (India Tour Of South Africa) में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने को तैयार है। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेंचुरियन में इसके लिए ट्रेनिंग भी शुरू दिया है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। विवादों के बीच दक्षिण अफ्रीका पहुंचे कोहली के अलावा चेतश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल शनिवार को नेट्स में पसीना बहाते नजर आए। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और स्पिनर आर अश्विन को भी गेंदबाजी का अभ्यास करते देखा गया। बीसीसीआई ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इन खिलाड़ियों की प्रैक्टिस सेशन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ' सेंचुरियन में पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की तैयारी शुरू।' दूसरी ओर विराट ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें कोहली के साथ चेतेश्वर पुजारा, अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव और ईशांत शर्मा दिखाई दे रहे हैं। भारतीय कप्तान ने कैप्शन लिखा, ' पहला सेशन पूरा।' कोहली की टीम साथियों वाली यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस इस फोटो को देख अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा , किंग इज बैक।' दूसरे फैन ने लिखा, ' हम आपको पुराने अंदाज में देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।' 18 सदस्यीय भारतीय टेस्ट स्क्वॉड और सपोर्ट स्टाफ सुपरस्पोर्ट पार्क में ट्रेनिंग से पहले एक दिन क्वारंटीन में थे। भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की कमी खल सकती है जिन्हें हाल में टेस्ट टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया था। रोहित चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। इसके अलावा भारतीय टीम में उसके दो मुख्य लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज भी हैं। रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी चोटिल हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/327zRt6
No comments:
Post a Comment