सेंचुरियन विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड पर रन बनाना हमेशा से हमारी ताकत रहा है। कोहली ने कहा कि यह विकेट दूसरे-तीसरे दिन थोड़ा तेज हो जाता है। कोहली ने कहा कि विदेशी धरती पर हमारी कामयाबी की कहानी इसी देश से शुरू हुई थी। उन्होंने माना कि यहां खेलना आसान नहीं है। कोहली ने कहा कि साउथ अफ्रीका एक चुनौतीपूर्ण देश है। यह टीम बहुत मजबूत है और अपनी परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ भी। टीम की तैयारियों पर भारतीय कप्तान ने कहा कि ये बहुत अच्छी रहीं। कोहली ने कहा कि उन्हें सेंटर विकेट के पास की पिच ही मिली थी। उन्होंने कहा कि इससे काफी मदद मिली। अजिंक्य रहाणे टीम में जगह बचा पाने में सफल रहे हैं। SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में भारत ने सिर्फ साउथ अफ्रीका में ही सीरीज नहीं जीती है। भारत ने यहां 20 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें से सिर्फ तीन में ही उसने जीत हासिल की है। वहीं सात मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 10 मुकाबले मेजबान टीम ने जीते हैं। भारतीय टीम केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eFeqCF
No comments:
Post a Comment