Thursday, December 16, 2021

AUS vs ENG: विकेट को तरसे अंग्रेज, वॉर्नर के बाद लाबुशेन ने किया पस्त, ऑस्ट्रेलिया 221/2

एडिलेडपैट कमिंस के ऐन मौके पर बाहर होने के कारण स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को 2 विकेट पर 221 रन बनाते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को (95) का साथ मिला, जबकि उनके आउट होने के बाद (नाबाद 95) और स्टीव स्मिथ (नाबाद 18) ने कोई झटका नहीं लगने दिया। स्मिथ ने डे-नाइट के इस टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड टीम में वापसी करने वाले जिम्मी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहले सत्र में दबाव बनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। विकेट सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (तीन) के रूप में कंगारू टीम का पहला विकेट गिरा, जो ब्रॉड ने लिया। ब्रॉड का यह 150वां टेस्ट है। ब्रॉड और एंडरसन ब्रिस्बेन में पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे, जो ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता। हैरिस को छठे ओवर में ब्रॉड की गेंद पर ही पगबाधा की अपील पर जीवनदान मिला, लेकिन ब्रॉड के अगले ओवर में वह विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच दे बैठे। इस बीच वॉर्नर को भी आठवें ओवर में जीवनदान मिला जब वह 28 गेंद में एक रन ही बना सके थे। उन्हें टीवी अंपायर ने संशय का लाभ दिया। इसके बाद वॉर्नर ने संभलकर खेलना शुरू किया और लगातार दूसरे मैच में 90 से अधिक रन बनाए। एक समय लग रहा था कि वह इस बार शतक पूरा कर लेंगे तभी पारी के 63वें ओवर में बेन स्टोक्स की एक गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने दर्शनीय कैच लकपते हुए पारी खत्म कर दी। उन्होंने 167 गेंदों में 11 चौके की मदद से 95 रनों की पारी खेली। उनके और लाबुशेन के बीच 172 रनों की साझेदारी हुई। लाबुशेन ने मैराथन पारी में 275 गेंदों का सामना किया है, जबकि 11 चौके की मदद से नाबाद 95 रन बनाए हैं। उनका साथ कप्तान स्टीव स्मिथ नाबाद 18 रन बनाकर दे रहे हैं। कमिंस हुए इसलिए बाहर उल्लेखनीय है कि मैच शुरू होने से पहले के नाटकीय घटनाक्रम में टॉस से तीन घंटे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि कमिंस नहीं खेल सकेंगे जो बुधवार की रात एक रेस्तरां में डिनर के दौरान कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति के करीबी संपर्क में आ गए थे। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ पिछले तीन टेस्ट में तीसरे कप्तान हैं। दक्षिण अफ्रीका में 2018 में केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़खानी मामले में स्मिथ को कप्तानी गंवाने के साथ दो साल का प्रतिबंध भी झेलना पड़ा था। नेसेर का डेब्यूटिम पेन ने चार साल पहले एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद पिछले महीने कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद तेज गेंदबाज कमिंस को बागडोर सौंपी गई जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पहला एशेज टेस्ट नौ विकेट से जीता। ऑस्ट्रेलियाई टीम में कमिंस की जगह माइकल नेसेर और बाजू में खिंचाव के कारण बाहर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को शामिल किया गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ywFnkW

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9