Tuesday, January 11, 2022

एक्टर सिद्धार्थ ने माफी तो मांग ली पर क्या साइना नेहवाल क्षमा कर पाएंगी?

नई दिल्लीएक्टर सिद्धार्थ ने माफी तो मांग ली, लेकिन क्या वाकई साइना नेहवाल उन्हें माफ कर पाएंगी। सबके अपने निजी विचार हो सकते हैं, लेकिन किसी की बातों से इक्तेफाक न रखने का मतलब ये तो कतई नहीं कि सार्वजनिक रूप से उसे अपशब्द कहे जाए। बेइज्जत किया जाए। आपके पास इग्नोर करने का विकल्प हमेशा होता है। खासतौर पर जब आप सेलिब्रिटी हो तो जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है। शायद सिद्धार्थ भी अपने किए पर पछता रहे हैं। तभी तो उन्होंने मामला शांत करने के लिए साइना के नाम एक खुला खत लिखा। सिद्धार्थ ने क्या लिखा? साइना का सपोर्ट क्यों करना चाहिए? किसी का अपोज़ या सपोर्ट करने से पहले तो एक बात खुद से पूछनी चाहिए कि क्या किसी को गालियां देकर ही हम अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं। अपनी बात रखना एक कला है और सिद्धार्थ जैसे रंगमंच के मंझे हुए कलाकार से तो कम से कम इसकी अपेक्षा की ही जाएगी। हो वो तब जब लाखों लोग आपको फॉलो करते हैं। आपके स्टाइल की कॉपी करते हैं। साइना का सपोर्ट इसलिए नहीं किया जाना चाहिए कि वह एक महिला हैं बल्कि सिद्धार्थ को इसलिए लताड़ लगानी चाहिए कि ऐसी भाषा के इस्तेमाल से उन्होंने कई लोगों को सोशल मीडिया पर बदतमीजी के लिए उकसा दिया। विवाद शुरू कहां से हुआ? दरअसल, पीएम मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक के बाद भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, कोई भी राष्ट्र अपने-आपको सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता अगर उसके देश का प्रधामनंत्री खुद सुरक्षित न हो। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करती हूं। अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं। इसके बाद एक्टर सिद्धार्थ ने कुछ ऐसा कह दिया कि खुद साइना नेहवाल को इसके लिए आगे आना पड़ा। सिद्धार्थ का विवादित ट्वीट एक्टर सिद्धार्थ ने साइना को जवाब में लिखा था कि, दुनिया की**** चैंपियन.. भगवान का शुक्रिया कि हमारे पास भारत के रक्षक मौजूद हैं। सिद्धार्थ ने सफाई में बाद में कहा कि, इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। इसके बाद से ही उनका मुखर विरोध शुरू हो गया। साइना के पिता हरवीर सिंह नेहवाल सामने आए। इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और स्मृति ईरानी के विरोध के आगे सिद्धार्थ को अपनी गलती का अहसास हो ही गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33okL2M

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9