नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। जब भी दोनों टीम टकराती है तो मैदान पर रोमांच अपने चरम पर होता है। दुनियाभर के फैंस भी इस घड़ी का इंतजार करते हैं। आखिरी बार दोनों टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भिड़ी थी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो शायद हर साल आपको यह महाजंग देखने को मिले। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन और पूर्व कप्तान रमीज राजा के पास एक आइडिया है। वह चाहते हैं कि भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हर साल टी-20 इंटरनेशनल सुपर सीरीज हो। इसे लेकर वह एक प्रपोजल बनाना चाहते हैं। मंगलवार रात उन्होंने ट्वीट भी किया और आईसीसी के आगे प्रस्ताव रखने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने प्रॉफिट को आईसीसी के साथ हिस्सा लेने वाले हर देश के साथ शेयर करना का भी प्रपोजल रखा। रमीज रजा चाहते हैं कि यह सुपरसीरीज हर साल खेली जाए और इसकी मेजबानी रोटेशन के हिसाब से चारों देशों में हो।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fhn1M4
No comments:
Post a Comment