Monday, August 26, 2019

इस टूर्नमेंट में दिखेगा अर्जुन तेंडुलकर का धमाल!

मुंबईमहान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के बेटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को नागपुर में होने वाले ‘बापुना कप’ के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली टीम की घोषणा मुंबई क्रिकेट संघ ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर की। सत्र से पूर्व होने वाला टूर्नमेंट है, जिसका आयोजन विदर्भ क्रिकेट संघ (VCA) करता है। इस साल यह 50 ओवरों का होगा और 5 सितंबर से शुरुआत होगी। इससे पहले अर्जुन को विज्जी ट्रोफी के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। 19 वर्षीय अर्जुन इससे पहले टी20 मुंबई लीग में भी खेल चुके हैं। वह भारतीय टीम के नेट गेंदबाज भी रहे हैं। विनू माकंड अंडर 19 ट्रोफी में वह मुंबई टीम का हिस्सा थे और अपने खेल से सभी को आकर्षित किया था। उल्लेखनीय है कि अर्जुन को नेट प्रैक्टिस के दौरान भारत की क्रिकेट टीम के लिए भी गेंदबाजी करने का मौका मिल चुका है। इस मौके पर उन्हें भारत के कोच रवि शास्त्री का भी साथ मिला और बहुत कुछ सीखने को मिला। वह इंग्लैंड इंटरनैशनल टीम को भी प्रैक्टिस करवा चुके हैं। मुंबई की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे, जय बिस्टा, सरफराज खान, शुभम रंजने, रौनक शर्मा, एकनाथ केरकर, सूफियान शेख, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, आदित्य धूमल, शशांक अटार्डे, आकिब कुरैशी, कृतिक हनागावाडी, अर्जुन तेंडुलकर। (भाषा इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MEv6xO

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9