लखनऊएशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी त्रिकूद ऐथलीट ने बुधवार को यहां 59वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन स्वर्ण पदक अपने नाम किया, लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप के क्वॉलिफाइंग मार्क को हासिल करने से चूक गए। अर्पिंदर ने गर्म और उमस भरे हालात में 16.83 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई, लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप के 16.95 मीटर के क्वॉलिफाइंग मानक से 12 सेंटीमीटर से चूक गए। कर्नाटक के यू कार्तिक (16.0 मी) और तमिलनाडु के मोहम्मद सलाहुद्दीन (16.79 मी) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। अर्पिंदर को पांच सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली इंडियन ग्रां प्री में भी विश्व चैंपियनशिप क्वॉलिफिकेशन को हासिल करने का मौका मिलेगा। कोई भी भारतीय खिलाड़ी दोहा में 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक चलने वाली विश्व चैंपियनशिप के क्वॉलिफाइंग मार्क के करीब नहीं पहुंच सका। नितिन और एलेक्स एंटोनी को गोल्ड मेडलबालाकुमार नितिन और एलेक्स एंटोनी ने क्रमश: पुरुषों की 200 मी और 400 मी का स्वर्ण पदक हासिल किया। नितिन ने 20.91 सेकंड का समय निकाला जबकि विश्व चैंपियनशिप के लिए 200 मीटर का क्वॉलिफाइंग समय 20.40 सेकंड है। एलेक्स ने 46.66 सेकंड से पहला स्थान हासिल किया। चित्रा-अफजल को भी गोल्ड पीयू चित्रा ने 2:02.96 के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा जीती जबकि मोहम्मद अफजल ने 1:48.35 के समय से मंजीत सिंह और जिनसन जॉनसन की अनुपस्थिति में पुरुषों की 800 मीटर में पहला स्थान हासिल किया। भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ ने प्रतियोगिता में कुछ विदेशी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LbWOyP
No comments:
Post a Comment