Wednesday, August 28, 2019

मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने क्रिकेट को कहा अलविदा

कोलंबोकैरम बॉल के जनक मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर हुए श्रीलंका के ने बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मेंडिस ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2015 में न्यू जीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेला था। मेंडिस को अपनी रहस्यमय गेंदबाजी के लिए जाना जाता था। शुरुआती करियर में उनको खेल पाना अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए मुसीबत साबित हुआ था। वेस्ट इंडीज के खिलाफ अप्रैल 2008 में पदार्पण करने वाले इस स्पिन गेंदबाज ने अपने देश के लिए 87 वनडे मैचों में 152 विकेट लिए। 19 टेस्ट में मेंडिस के नाम 70 विकेट हैं। 39 टी-20 मैचों में दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 66 विकेट झटके हैं। मेंडिस ने पदार्पण वाले साल ही एशिया कप के फाइनल में भारत के छह विकेट लेकर उसे हार के लिए विवश कर दिया था और तभी से मेंडिस विश्व पटल पर छा गए थे। समय के साथ हालांकि दुनिया भर के बल्लेबाजों ने मेंडिस की मिस्ट्री की काट निकाल ली थी, जिसके कारण वह बेअसर साबित हो रहे थे। संन्यास लेते वक्त मेंडिस एक रेकॉर्ड अपने नाम लेते जा रहे हैं। वह रेकॉर्ड है वनडे में सबसे तेजी से (19 वनडे में) 50 विकेट लेने का। यह रेकॉर्ड अभी तक मेंडिस के नाम ही है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NzsxNn

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9