लंदनऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा कि जब दूसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज की गेंद उनकी गर्दन पर लगी थी तो उन्हें दिवंगत साथी फिलिप ह्यूज की याद आई थी। स्मिथ इसके कारण तीसरे टेस्ट में नहीं खेले थे। हालांकि दूसरे टेस्ट के दौरान जब उन्हें यह गेंद लगी थी तो उसके बाद शुरू में तो उन्हें 5वें दिन खेलने की अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में वह अगले टेस्ट में नहीं खेले। ह्यूज को 2014 शेफील्ड शील्ड मैच में बाउंसर गेंद लगी थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया था। स्मिथ ने पत्रकारों से कहा, ‘जब गेंद मेरे सिर में लगी तो मेरे दिमाग में कई चीजें चल रही थी। मुझे कुछ पुरानी बात याद आई, आपको मेरा मतलब समझ आ गया होगा। कुछ वर्ष पहले ऐसी ही घटना हुई थी। मेरे दिमाग में सबसे पहले यही बात आई थी।’ 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की गई थी गेंद स्मिथ अपने लगातार तीसरे एशेज शतक के करीब पहुंच रहे थे। वह 80 रनों के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब आर्चर की 148 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज गति की रफ्तार की गेंद पर उन्होंने नजरें हटा लीं और वह गेंद उनकी गर्दन पर जा लगी। स्टार बल्लेबाज मैदान पर ही लेट गए। इसके बाद कई मिनट तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने उनकी जांच की। इसके बाद उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का अभिवादन किया। स्मिथ हालांकि एक बार फिर मैदान पर लौटे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर LBW हो गए। देखें: अगले टेस्ट में करेंगे वापसी बता दें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चोट से उबर चुके हैं और मैदान पर वापसी कर चुके हैं। उन्होंने बुधवार को एक विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह टीम के अन्य साथियों के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए। वह अगले टेस्ट में खेलेंगे। उल्लेखनीय है कि लीड्स टेस्ट में स्मिथ नहीं खेल पाए थे और बेन स्टोक्स ने करिश्माई पारी खेलते हुए इंग्लैंड को एक विकेट की जीत दिलाई थी। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 से सीरीज में बरारबर हैं। (भाषा इनपुट के साथ)
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Hvy9nT
No comments:
Post a Comment