Monday, August 26, 2019

टीम सही राह पर, कुछ जगह चाहिए सुधार: रानी

नई दिल्ली भारत के ओलिंपिक टेस्ट टूर्नमेंट में अजेय अभियान से महिला हॉकी टीम का मनोबल बढ़ा है लेकिन कप्तान को लगता है कि ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स से पहले अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने तोक्यो में टूर्नमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने फाइनल में मेजबान जापान को 2-1 से हराकर खिताब जीता। भारत ने जिस तरह से विश्व में नंबर-2 ऑस्ट्रेलिया, नंबर-11 चीन और नंबर-14 जापान के खिलाफ प्रदर्शन किया, उससे कैप्टन रानी काफी खुश हैं। रानी ने कहा, ‘ओलिंपिक टेस्ट टूर्नमेंट में शुरू से लेकर आखिर तक अजेय रहना अद्वितीय है। सभी खिलाड़ियों ने इससे पहले अलग-अलग कैंप में कड़ी मेहनत की थी जिसका फायदा मिला। इस टूर्नमेंट में जीत से हमारा इंग्लैंड दौरे और एफआईएच ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स से पहले काफी मनोबल बढ़ा है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘हमें अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है लेकिन टीम तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने के प्रति आश्वस्त है। अब तक हमारी तैयारियां शानदार रही हैं और हम अपने खेल को बेहतर करते जा रहे हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2zofhCQ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9