Wednesday, August 28, 2019

मिसबाह ने मांगी बड़ी सैलरी? दबाव में पाक बोर्ड

लाहौरपाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का कोच बनने की दौड़ में भले ही आगे बताए जा रहे हों लेकिन उनके द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से मांगा गया मेहनताना, उनके कोच बनने की राह में एक बाधा बन सकता है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि मिसबाह का कहना है कि उनका वेतन पूर्व कोच मिकी आर्थर से कम नहीं होना चाहिए, लेकिन पीसीबी एक स्थानीय कोच को विदेशी कोच जितना अधिक पैसा देने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है। पैसे के अलावा एक और पेंच आर्थर हर महीने बीस हजार डॉलर लेते थे। पैसे के अलावा मिसबाह के कोच बनने की राह में पाकिस्तान सुपर लीग की एक टीम की कोचिंग की भी बाधा है। मिसबाह इसे छोड़ना नहीं चाहते जबकि पीसीबी का कहना है कि देश की क्रिकेट टीम के कोच के लिए ऐसा करना उपयुक्त नहीं होगा। पीसीबी की दलील पीसीबी चेयरमैन एहसान मनी यह साफ कर चुके हैं कि राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ पीएसएल फ्रैंचाइजी के लिए भी कोच की भूमिका को निभाया जाना अब संभव नहीं होगा। पीसीबी का नया संविधान इसकी इजाजत नहीं देता। सूत्रों ने कहा कि यही वजहें हैं कि मिसबाह ने अंतिम समय तक कोच पद के लिए आवेदन नहीं किया था। आर्थर का समुचित विकल्प नहीं मिलने से परेशान पीसीबी के आग्रह पर ही उन्होंने अंतिम समय में आवेदन किया था। मिसबाह के अलावा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स ने भी मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया हुआ है। दूसरी ओर, वकार यूनुस ने गेंदबाजी कोच के लिए आवेदन किया है और उनकी नियुक्ति तय मानी जा रही है


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZjPxad

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9