Tuesday, August 27, 2019

अर्जुन अवॉर्ड मुझे और भी प्रेरित करेगा: चिंगलेनसना

नई दिल्लीभारतीय पुरुष हॉकी टीम के मध्यपंक्ति के खिलाड़ी ने मंगलवार को कहा कि अर्जुन पुरस्कर के लिए नामित होना उन्हें आगामी टूर्नमेंटों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार गुरुवार को दिए जाएंगे और 27 साल का यह खिलाड़ी उन 19 खिलाड़ियों में शामिल है जिसका नामांकन इन पुरस्कारों के लिए हुआ है। उन्होंने कहा, ‘यह काफी बड़ा सम्मान है। मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस होता है। मैंने भारत के लिए 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। यह पुरस्कार मुझे आगामी टूर्नमेंटों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं उन सब का शुक्रगुजार हूं जो मेरी अब तक की यात्रा का हिस्सा रहे है। मणिपुर के इस खिलाड़ी ने 2011 में चैंपियंस चैलेंज में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। वह इस टीम में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZtZr4j

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9