Tuesday, August 27, 2019

'पंत अभी झूले में हैं, दूसरे टेस्ट में साहा को खिलाओ'

कोलकाताभारत के महानतम विकेटकीपरों में से एक का मानना है कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में की जगह को मौका दिया जाना चाहिए। भारत के लिए 88 टेस्ट खेल चुके किरमानी का मानना है कि साहा चोटिल थे और उन्हें पंत के समान मौके मिलने चाहिए। यहां एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा, ‘वह (पंत) अभी झूले में हैं, लेकिन काफी प्रतिभाशाली हैं। उन्हें हालांकि काफी कुछ सीखना है।’ उन्होंने कहा, ‘फील्ड पर यह सबसे कठिन पोजिशन होती है। हर कोई दस्तानें पहनकर विकेटकीपर नहीं बन सकता।’ उन्होंने कहा, ‘साहा चोटिल हो गए थे। उन्हें समान मौके मिलने चाहिए। उन्हें टीम में रखने का क्या फायदा जब मौका ही नहीं देना है।’ किरमानी ने कहा, ‘हमें प्रदर्शन के आधार पर आकलन करना होगा। साहा घरेलू स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम में आए लेकिन जब आप बाहर हैं तो कोई और आपकी जगह ले लेता है। अब हमें देखना होगा कि कौन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है?' उन्होंने यह भी कहा कि धोनी को संन्यास लेने से पहले युवाओं को तराशना होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZrbUuB

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9