Monday, August 26, 2019

फिक्सिंग: हॉन्ग कॉन्ग के क्रिकेटरों पर आजीवन प्रतिबंध

दुबई हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ियों इरफान अहमद और नदीम अहमद पर के आरोप में क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है जबकि उनके साथी खिलाड़ी हसीब अमजद पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है। सुनवाई के दौरान इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक ट्राइब्यूनल ने साक्ष्य सुने जिनमें बताया गया कि तीनों खिलाड़ियों ने मैच फिक्स किए या मैच फिक्स करने की साजिश की। इसके अलावा दो साल की अवधि में फिक्सरों द्वारा संपर्क किए जाने की सूचना भी नहीं दी। आईसीसी महाप्रबंधक (एसीयू) एलेक्स मार्श ने कहा, ‘लंबी और पेचीदा जांच के बाद पाया गया कि इस दौरान अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने मैच को प्रभावित करने का सुनियोजित प्रयास किया।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘दोनों अहमद भाइयों ने दूसरों को भी भ्रष्ट बनाने की कोशिश की। मुख्य आरोप स्कॉटलैंड और कनाडा के खिलाफ मैचों को लेकर है जिसमें उन्होंने कुछ खास ओवर फिक्स किए।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/326rQ25

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9