नई दिल्ली मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके के 19 वर्षीय धावक रामेश्वर गुर्जर का विडियो अभी कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। इसमें दावा किया गया था कि वह 100 मीटर की दूरी 11 सेकंड में पूरी कर लेते हैं। इसके बाद बिहार के एक मधुबनी जिले के एक युवा झा का विडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह युवक भी 11 सेकंड से कम वक्त में 100 मीटर की दौड़ लगा लेता है। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि वह इस मामले की जांच करवाएगा और अगर यह सही पाया जाता है तो चंदन को पूरी मदद दी जाएगी। क्या कहते हैं पदाधिकारी चंदन के करीबी विदेश्वर नाथ ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन से मुलाकात कर चंदन की इस उपलब्धि के बारे में बताया है। पदाधिकारी ने कहा है कि प्रशासनिक स्तर पर युवक के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। अगर दावा सही निकला तो सभी स्तर पर पहल करते हुए इसे कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के संज्ञान में भेजा जाएगा। सेना में जाने की कर रहे हैं तैयारी दरअसल 21 साल के चंदन के पिता बाल मुकुंद झा किसान हैं। ग्रैजुएशन करने के साथ ही चंदन पिता के साथ किसानी में हाथ बंटाते हैं और सेना में भर्ती होने की तैयारी भी कर रहे हैं। वह हर सुबह अपने गांव धनौजा से बेनीपट्टी तक नंगे पांव 6-7 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। पढ़ाई के दौरान वह स्कूल में कई बार दौड़ प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर आ चुके हैं। चंदना का दावा है कि जब उन्होंने मध्य प्रदेश के रामेश्वर का विडिया देखा तो अचानक उनके मन में अपनी टाइमिंग का अंदाजा लगाने का ख्याल आया। सुविधा मिले तोड़ सकते हैं कई रेकॉर्ड! चंदन का दावा है कि अगर उन्हें सही सुविधा मिले तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रेकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर रेकॉर्ड्स की बात करें तो जमैका के उसेन बोल्ट के नाम 9.58 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करने का वर्ल्ड रेकॉर्ड है। वहीं देश में 100 मीटर दौड़ का नैशनल रेकॉर्ड अमिया मलिक के नाम है जो उन्होंने 10.26 सेकंड में पूरी की थी। रामेश्वर का विडियो देख आया ख्याल जब रामेश्वर ने 100 मीटर की दूरी 11 सेकंड में पूरी करने का दावा किया था। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया और मदद का हरसंभव आश्वासन दिया। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट करने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी मामले में संज्ञान लिया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PfZWyX
No comments:
Post a Comment