Tuesday, August 27, 2019

सचिन ने ब्रेडमैन को दी श्रद्धांजलि, लिखा ये मेसेज

नई दिल्लीदिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज दिवंगत डॉन ब्रैडमैन को उनकी 111वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि दी। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न के साथ 1998-99 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रैडमैन से मुलाकात की थी। तेंडुलकर ने ट्वीट किया, ‘कई लोग को उनकी अतुलनीय बल्लेबाजी के लिए जानते हैं, लेकिन मैं उन्हें दयालु स्वभाव और मजाकिया लहजे के लिए जानता हूं जो मैंने तब अनुभव किया था जब मैं 1998 में उनसे मिला था।’ ब्रैडमैन को दुनिया का सर्वकालिक महान बल्लेबाज माना जाता है। उन्हीं की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट में अपनी पहचान बनानी शुरू की थी। ब्रैडमैन का टेस्ट में 99.94 का औसत है और यह रेकॉर्ड अभी तक कायम है। इसके आस-पास भी अभी तक कोई नहीं पहुंच पाया है। ब्रैडमैन ने सचिन के बारे में कहा था कि वह उन्हें अपनी याद दिलाते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LhQ2b8

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9