लंदनआमतौर पर एक क्रिकेटर अधिकतम 35 या 40 साल की उम्र तक पेशेवर क्रिकेट खेलता है, जबकि तेज गेंदबाज का करियर और भी छोटा होता है, लेकिन एक क्रिकेटर के साथ ऐसा नहीं है। वेस्ट इंडीज के 85 वर्ष के तेज गेंदबाज ने उम्र को धता बताते हुए अब जाकर क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बनाया है। राइट ने बताया कि वह अगले दो सप्ताह में संन्यास ले लेंगे। गैरी सोबर्स, वेस हॉल, रिचर्ड्स के साथ खेले राइट ने जमैका के लिए गैरी सोबर्स और वेस हॉल जैसे दिग्गजों के खिलाफ एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है। बारबाडोस के खिलाफ यह मुकाबला 1958 में खेला गया था। राइट इसके बाद 1959 में इंग्लैंड चले गए और उन्होंने सेंट्रल लंकासर लीग में क्रोमप्टॉन के लिए पेशेवर क्रिकटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने यहीं बसने का फैसला किया। राइट ने विवियन रिचर्ड्स और जोएल गार्नर जैसे दिग्गजों के साथ भी खेला है। 60 वर्ष का करियर, 7 हजार विकेट उन्हें जो बात सबसे अलग बनाती है वह है 60 साल का उनका क्रिकेट करियर, जिसमें उन्होंने 7,000 से ज्यादा विकेट लिए है। राइट ने हालांकि अब इस खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया है। राइट ने कहा, ‘काश मुझे पता होता कि मेरा करियर इतना लंबा कैसे खिंचा, मैं आपको इसका जवाब नहीं दे सकता।’ खेले लगभग 20 लाख मैचउन्होंने अनुमान लगाया कि वह लगभग 20 लाख मैच खेल चुके हैं। राइट ने अपनी फिटनेस का श्रेय लंकाशर के पारंपरिक भोजन को दिया। उन्होंने कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो मैं कुछ भी खा लेता हूं लेकिन मैं शराब का ज्यादा सेवन नहीं करता, कभी कभार बीयर ले लेता हूं।’ टीवी देखना नहीं है पसंद राइट ने कहा, ‘मैं अपनी फिटनेस इसलिए भी बरकरार रख पाया, क्योंकि मैंने कभी भी अपनी उम्र का बहाना नहीं बनाया। मैंने महसूस किया है कि खुद को सक्रिय रखने से दर्द से राहत मिलती हैं। मुझे टेलिविजन देखना पसंद नहीं, मैं टीवी की जगह पैदल घूमना पसंद करता हूं।’ राइट 7 सितंबर को अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे। वह पेन्निने लीग में अपरमिल के लिए स्प्रिंगहेड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2zsBhwg
No comments:
Post a Comment