Tuesday, August 27, 2019

कोहली ऐंड कंपनी ने अनुष्का शर्मा के साथ की क्रूज की सैर

नई दिल्ली वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में रेकॉर्ड डीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के सदस्य क्रूज पर कैरेबियन द्वीप की सैर करने निकले। सलामी बल्लेबाज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा किया जिसमें वह कप्तान , मयंक अग्रवाल और के साथ क्रूज पर नजर आ रहे हैं। कोहली की पत्नी भी इस तस्वीर में हैं। यह सब क्रूज पर मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। राहुल और मयंक ने जहां इस टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत की थी वहीं अश्विन को अंतिम एकादश में खेलने का अवसर नहीं मिला था। अश्विन ने इसके साथ ही तस्वीर को एक कैप्शन भी दिया- समुद्र का नजारा+सूर्यास्त+अच्छा साथ... इस बीच चाइनामैन कुलदीप यादव ने भी इंस्टाग्राम एक तस्वीर साझा की जिसमें वह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के साथ जेट स्की पर मस्ती करते देखे जा सकते हैं। यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने लिखा, 'खूबसूरत एंटीगा की सैर करते हुए।' भारतीय टीम दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है। अपनी टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत उसने वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत के साथ की है। भारत ने एंटीगा में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम को चौथे ही दिन 318 रनों से हरा दिया। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से जमैका में खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30C5h4T

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9