Sunday, February 23, 2020

Ind vs NZ: चौथे दिन का खेल शुरू, भारत ने 7 विकेट खोए

नई दिल्ली भारत को पहली पारी में 165 रनों पर ढेर करने के बाद तीसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 216 रनों से करने वाली न्यूजीलैंड ने पहले सत्र में 348 रनों पर ऑल आउट होने से पूर्व अपने खाते में 123 रनों का इजाफा कर भारत को पर 183 रनों की बढ़त ले ली। इसके बाद भारतीय पारी ने खेल की शुरुआत की। तीसरे दिन भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 144 रन बना लिए थे और कीवी टीम से अभी भी 39 रन पीछे थी। यहां जानें मैच से जुड़ी लाइव अपडेट... 72.3 ओवर: साउदी ने अश्विन को जाल में फंसाया और आउट किया। भारत 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन 70.6 ओवर: पंत ने थर्ड मैन की तरफ खेसलकर अपनी दूसरी बाउंड्री लगाई। भारत 161/6, 22 रन की बढ़त 70.4 ओवर: एक और चौका, साउदी ने राउंड द विकेट बॉलिंग की और पंत ने चौका लगाया। 68.5 ओवर: चौका, साउदी ने यॉर्कर पेंकने की कोशिश की लेकिन यह नीचे की तरफ लेग साइड पर गई और अश्विन ने चौका लगाकर भारत को 150 पर पहुंचाया। 68.3 ओवर: साउदी के पास बॉल और विहारी 15 रन बनाकर आउट। भारत 148, 6 विकेट के नुकसान पर 67.2 ओवर: आउट, बोल्ट ने राउंड द विकेट गेंदबाजी की और रहाणे 29 बनाकर आउट। भारतीय टीम 148 रन 5 विकेट के नुकसान पर 65.5 ओवर: रहाणे ने कवर की तरफ खेलने की कोशश की लेकिन गेंद स्लिप के जरिए बाउंड्री पार चली गई। ट्रेंट बोल्ट ने दिन की पहली बॉल डाली, रहाणे स्ट्राइक पर हैं अंजिक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने चौथे दिन भारतीय टीम की दूसरी पारी की फिर से शुरुआत की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VbEXyO

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9