Sunday, February 23, 2020

T20: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, डि कॉक छाए

पोर्ट एलिजाबेथकप्तान के अर्धशतक के बाद लुंगी एंगिडी की उम्दा गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। दक्षिण अफ्रीका के 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (नाबाद 67) और स्टीव स्मिथ (29) की पारियों की बदौलत एक समय 13वें ओवर में एक विकेट पर 98 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन अंतत: छह विकेट पर 143 रन ही बना सकी। एंगिडी ने 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज तबरेज शम्सी ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 17 रन दिए। इससे पहले डि कॉक के 70 रन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 158 रन बनाए। डि कॉक ने 47 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के मारे। उन्होंने 31 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका के पावर प्ले के छह ओवर में 59 रन जोड़े लेकिन गेंद के पुराना होने के बाद धीमी पिच पर बल्लेबाजी करने में मुश्किल हुई। डि कॉक को भी रन गति में इजाफा करने में दिक्कत हुई और वह अंतत: लेग स्पिनर एडम जंपा की गेंद पर लांग आफ पर मिशेल स्टार्क को कैच दे बैठे। रेसी वान डेर दुसेन ने 26 गेंद में 37 रन की पारी खेली लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम पांच ओवर में 36 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32lBxv1

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9